मनोरंजन

‘थामा’ को लेकर मेकर्स का बड़ा खुलासा, हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में जुड़ने जा रही नई कहानी

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म ‘थामा’ को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स ने हॉरर-कॉमेडी यूनिर्स की अपनी अगली फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। जानिए क्या है वो अपडेट?

मैडॉक फिल्म्स ने ‘थामा’ को लेकर अपने इंस्टाग्राम पर आज एक बड़ी जानकारी साझा की है। मेकर्स ने फैंस में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ाते हुए बताया है कि पर्सों यानी कि 26 सितंबर को शाम पांच बजे मुंबई के बांद्रा फोर्ट में एक इवेंट किया जाएगा। जिसमें इस यूनिवर्स का सबसे पॉपुलर कैरेक्टर स्त्री भी आएगा। मेकर्स ने पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘स्त्री आ रही है और अपने साथ एक बड़ा ‘THAMMAKA’ ला रही है।’ हालांकि, मेकर्स ने ये साफ नहीं किया है कि वो क्या करने वाले हैं। लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि मेकर्स ‘थामा’ का ट्रेलर लॉन्च कर सकते हैं।

मेकर्स ने आज ‘थामा’ से जुड़े तीन पोस्टर और पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। एक में ‘स्त्री’ नजर आ रही है और उस पर लिखा है, ‘ओ स्त्री परसों आना।’ इसमें फिल्म के डायलॉग में से कल काटकर उसे परसों लिखा गया है। अगले में उसके आगे का लिखा है, ‘एक थामाकेदार घोषणा के साथ, सूर्यास्त के समय शाम पांच बजे।’ जबकि तीसरी पोस्ट में ‘थामा’ का एक पोस्टर शेयर किया गया है। इस पोस्टर में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना हवा में उड़ते नजर आ रहे हैं। रश्मिका आयुष्मान को पकड़े हैं और आयुष्मान रश्मिका की आंखों में देख रहे हैं। इन तीन पोस्ट के कैप्शन में सिर्फ यही जानकारी दी गई है कि स्त्री आ रही है और एक थामाकेदार अपडेट ला रही है। इन पोस्ट के सामने आने के बाद अब ‘थामा’ को लेकर फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है।

‘थामा’ मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की अगली फिल्म है। इससे पहले इस यूनिवर्स की ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’, ‘मुंज्या’ और ‘स्त्री 2’ आ चुकी हैं। इन सभी को फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब ‘थामा’ को मेकर्स इस यूनिवर्स की एक खूनी प्रेम कहानी बता रहे हैं। इसमें वैम्पायर्स की लव स्टोरी देखने को मिलेगी। आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित ‘थामा’ इस साल दीवाली पर रिलीज होनी है। हालांकि, अभी तक फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। इस फिल्म में आयुष्मान और रश्मिका के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago