देश-विदेश

ममता बनर्जी का सादगी भरा लुक लंदन के हाइड पार्क में वायरल, सफेद साड़ी और चप्पल में जॉगिंग करती आईं नजर

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लंदन के हाइड पार्क में सफेद साड़ी और चप्पल पहने जॉगिंग करती नजर आईं। उनक ये सादगी भरा लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तृणमूल कांग्रेस के कुणाल घोष ने ममता बनर्जी की लंदन यात्रा की कई फोटोज और वीडियो शेयर किए, जिनमें मुख्यमंत्री को बकिंघम पैलेस से हाइड पार्क तक लंदन में घूमते हुए देखा जा सकता है। वह शहर की खूबसूरती का आनंद ले रही हैं, इस दौरान उनके साथ अन्य अधिकारी भी नजर आए।

उनके लुक की अगर बात करें तो उन्होंने हरे रंग की बॉर्डर वाली सफेद सूती साड़ी, काला कोट और अपनी खास सफेद चप्पल पहनी थी। साथ ही लंदन के ठंडे मौसम से बचने के लिए उन्होंने काले रंग का कार्डिगन और शॉल पहना। एक्स पर ममता बनर्जी को लेकर एक पोस्ट शेयर करते हुए, टीएमसी के कुणाल घोष ने लिखा,

‘मुख्यमंत्री के अनुसार, आज यह सैर नहीं, बल्कि वार्म-अप है। ममता बनर्जी को चलते हुए और ताली बजाते हुए भी देखा गया।’

ये पहली बार नहीं है जब ममता बनर्जी को जॉगिंग करते देखा गया, इससे पहले भी उन्हें कई बार जॉगिंग करते देखे जा सकता है। 2023 में स्पेन की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान, मुख्यमंत्री ने मैड्रिड में भी एक ताजगी भरी सुबह बिताई थी। बंगाल में निवेश लाने के लिए आज ममता बनर्जी यूके इंडिया बिजनेस काउंसिल, फिक्की और डब्ल्यूबीआईडीसी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित सेमिनार में हिस्सा लेंगी। उनके साथ 15 सदस्यीय बिजनेस डेलिगेशन भी इस सेमिनार में हिस्सा लेने लंदन गया है।

मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में ये भी लिखा कि आगामी दिनों में वह कई अहम बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी, जिससे बंगाल और ब्रिटेन के संबंधों को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के जरिए दोनों क्षेत्रों के बीच बिजनेस, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आपसी सहयोग को बढ़ाने के नए अवसर खोजे जाएंगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago