मनोरंजन

कान्स में जलवा बिखेरने के बाद ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या संग मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं, वीडियो-तस्वीरें वायरल

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने कान फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा दिखाया है। अब वह कान से वापस भारत लौट आईं हैं। वह अपनी बेटी आराध्या के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दोनों की कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

एक वीडियो में ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन एक साथ मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलती दिखीं। ऐश्वर्या ने हाथ जोड़कर पैपराजी का अभिवादन किया और उन्हें देखकर मुस्कुराईं। आराध्या भी अपनी मां का हाथ थाम कर भीड़ को देखकर मुस्कुराईं। जैसे ही भीड़ ने उन्हें घेरा, ऐश्वर्या ने कार की ओर जाते हुए आराध्या को अपने हाथों में थाम लिया।

कार में बैठने से पहले ऐश्वर्या ने पैपराजी को कुछ देर के लिए पोज भी दिया। इस दौरान ऐश्वर्या और आराध्या ने काले रंग के आउटफिट पहने थे। ऐश्वर्या ने काले रंग का टॉप और कोट पहना था। आराध्या ने काले रंग का टॉप, नीली डेनिम और काला कोट पहना था।

इससे पहले कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या ने पारंपरिक लुक चुना। वह खूबसूरत आइवरी हैंडलूम बनारसी साड़ी में रेड कार्पेट पर छा गईं। इसे उनके बाएं तरफ लंबे पल्लू और दाएं तरफ एक फ्लोइंग लेस ट्रेन के साथ डिजाइन किया गया। उन्होंने अपने लुक को लेयर्ड रूबी नेकलेस और माथे पर सिंदूर लगाकर पूरा किया।

ऐश्वर्या की आखिरी फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन: 2’ थी। इस फिल्म में विक्रम, रवि मोहन, कार्थी, त्रिशा कृष्णन, जयराम, प्रभु, आर सरथकुमार, शोभिता धुलिपाला, ऐश्वर्या लक्ष्मी, विक्रम प्रभु और प्रकाश राज थे। ऐश्वर्या ने अभी तक अपनी अगली फिल्म का एलान नहीं किया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago