मनोरंजन

पापा आमिर का डांस वायरल! आइरा-नूपुर की वेडिंग में दिखा स्टार्स का जलवा

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान  की बेटी आइरा खान और नूपुर शिखरे हमेशा-हमेशा के लिए पति-पत्नी के रिश्ते में बंध चुके हैं। 3 जनवरी को इस कपल ने मुंबई के ताज लैंड्स एंड में रजिस्टर्ड मैरिज की। इस दौरान अंबानी परिवार समेत खान और शिखरे परिवार शामिल हुआ। सोशल मीडिया वेडिंग की कई वीडियो सामने आ रही है। इस बीच अब पापा आमिर खान का एक डांस वीडियो भी वायरल हो रहा है।

आमिर खान की बेटी की शादी को और एक्टर कोई धूम-धड़ाका न करे ऐसा हो नहीं सकता। एक्टर की बहन निखत ने ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में पहले की खुलासा किया था कि आइरा की शादी में सभी लोग ढोल और गानों पर डांस की प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस बीच अब आमिर खान का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें आमिर खान और उनकी एक्स वाइफ किरण राव दोनों आइरा की वेडिंग में डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि आमिर के आस-पास  कुछ लेडिज नजर आ रही है और वह  ‘मेरी प्यारी बहनिया बनेगी दुल्हनिया’ गाना गा रही है। इस पर  आमिर और किरन डांस करते दिख रहे हैं। उनके चेहरे पर बेटी की शादी  की खुशी अलग ही नजर आ रही है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, ये आइरा की मेहंदी सेरेमनी का है।

डांस वीडियो से पहले आमिर खान और उनकी एक्स वाइफ किरण राव का किस वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। बता दें, आइरा और नूपुर की शादी में  फैमिली मेंबर्स और दोस्त शामिल हुए थे। कहा जा रहा है कि अब कुछ फंक्शन उदयपुर में होने जा रहे है।  इसका खुलासा आमिर खान की बहन निखत ने किया था। उन्होंने ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि, ‘उदयपुर की प्लानिंग पूरी तरह से इरा और नुपुर के दोस्तों के लिए है और हम उनके साथ जा रहे हैं।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago