उत्तराखंड:- भगवानपुर क्षेत्र में एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना रुड़की और भगवानपुर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से यहां रखा सामान जलकर राख हो गया। आग के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
भगवानपुर क्षेत्र स्थित गागलहेड़ी मार्ग पर शाहिर निवासी चाचक चौक गागलहेड़ी रोड, भगवानपुर का कबाड़ का गोदाम है। जहां देर रात आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के क्षेत्र में फैलना शुरू हो गई।
सूचना मिलते ही रुड़की और भगवानपुर से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गोदाम स्वामी ने बताया कि आग से लाखों का कबाड़ जलकर राख हो गया है। उधर, भगवानपुर अग्निशमन प्रभारी केशव दत्त तिवारी ने बताया कि आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…