उत्तराखण्ड

देहरादून में लोगों की अपनी छत का सपना पूरा कर रहा एमडीडीए

देहरादून में अपनी छत का सपना सबका होता है। ऐसे लोगों की उम्मीदों में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण लगातार रंग भर रहा है। विगत कुछ समय में लगातार प्राधिकरण के फ्लैट्स की बिक्री में तेजी आई है और लोग भी प्राधिकरण की हाउसिंग स्कीम्स पर प्रदान की जा रही आकर्षक छूट का जमकर लाभ उठा रहे हैं। यही कारण है कि प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में तेजी से लोग अपना आशियाना बुक करा रहे हैं।

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में प्राधिकरण की ऐसी योजनाओं जिनकी निर्माण प्रगति धीमी थी उनका बीते दिनों में नियमित रूप से मॉनिटरिंग का कार्य सुनिश्चित किया जा रहा है। उपाध्यक्ष महोदय का सरवोच्च फोकस इन आवासीय योजनाओं में गुणवत्ता के साथ साथ इन्हें समय पर पूरा कराने का है ताकि आमजन को जल्द से जल्द इन योजनाओं का लाभ मिल सके। इसी कड़ी में उपाध्यक्ष महोदय द्वारा तमाम आवासीय परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया जाता रहा और जहां जरूरत पड़ी उनके द्वारा डिफॉल्टर कंपनियों को हटाकर उनके द्वारा उच्च तकनीक से कार्य करने वाली कंपनियों को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई। इन सब कार्यों का असर यह रहा कि सहस्त्रधारा रोड स्थित आलयम योजना से लेकर आईएसबीटी की दोनों परियोनाओं में लगातार नए फ्लैट्स की बुकिंग हो रही है। उपाध्यक्ष महोदय के निर्देशानुसार इन योजनाओं में लोगों को तमाम छूट प्रदान की जा रही है। जीएसटी फ्री करने के साथ ही महिला व वरिष्ठ नागरिकों को अलग से एक प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है। यहां तक कि अगर कोई फ्लैट के लिए एक मुश्त भुगतान करता है तो उसे 2 प्रतिशत तक कि विशेष छूट दी जा रही है।

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी जी का कहना है कि बहुत जल्द प्राधिकरण की ओर से शहर में और भी नए स्थानों पर आवासीय योजनाओं को लाया जाएगा। विकासनगर के शाहपुर में भी प्राधिकरण जल्द आवासीय योजना लाने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि अन्य स्थानों पर आवसीय योजना लाने के लिए लैंड बैंक बनाये जा रहे हैं ताकि शहर में अन्य स्थानों पर भी लोगों को रियायती दरों पर शानदार घर उपलब्ध कराए जा सकें।

नए साल में लोगों को मिलेगा आढ़त बाजार शिफ्टिंग के रूप में तोहफा

प्राधिकरण नए साल में लोगों को आढ़त बाजार शिफ्टिंग का भी तोहफा देने जा रहा है। दरअसल, प्राधिकरण उपाध्यक्ष की यह ड्रीम परियोजना है जिस पर इन दिनों तेजी से कार्य चल रहा है। इस योजना के अंतर्गत सहारनपुर चौक से लेकर दर्शन लाल चौक तक मार्ग का चौड़ीकरण प्रस्तावित है। इसके लिए आढ़त बाजार शिफ्टिंग की परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। इसके लिए नए आढ़त बाजार के निर्माण का कार्य शुरु हो चुका है जबकि दुकानदारों से भी समस्त बातचीत की जा चुकी है। नए साल में इस बाजार को शिफ्ट करने के बाद यहां चौड़ीकरण के कार्य किये जायेंगे जिसके बाद शहर में जाम की समस्या भी काफी हद तक दूर हो सकेगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago