देहरादून:- एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने मंगलवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर गतिमान पौधरोपण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंगलवार को उपाध्यक्ष सबसे पहले हरिद्वार बायपास रोड पर पहुँचे जहां उन्होंने सड़क किनारे चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा फलदार पौधों को लगाया जाए।
इसके बाद हरिद्वार रोड एवं जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के नजदीक भी यहां चल रहे पौधरोपण कार्यों का निरीक्षण किया। उपाध्यक्ष महोदय ने कहा कि इस वर्ष देहरादून में मई-जून के माह में तापमान काफी ज्यादा रहा। ऐसे में जरूरत है कि शहर में ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाए जाएं। उपाध्यक्ष ने कहा कि हमारा अधिक से अधिक फोकस ग्रीन कवर बढ़ाने पर होना चाहिए। उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि समयबद्ध तरीके से कार्यों को पूरा किया जाएगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…