देहरादून:- देहरादून रायपुर क्षेत्र के डोभाल चौक के पास रविवार को प्रॉपर्टी डीलर रवि बडोला की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। घटना संज्ञान में आते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीजीपी को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। सीएम धामी ने कहा था कि बदमाशों के लिए उत्तराखंड में कोई जगह नहीं है। साथ बदमाशों की अवैध प्रॉपर्टी, कारोबार और बदमाशों से तालुकात रखने वालों की जांच की जाए तो वही नगर निगम, एमडीडीए से प्रॉपर्टी की रिपोर्ट भी मांगी गई है।
इस घटना को लेकर एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड में इस तरह की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। घटना के सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है अगर कहीं पर भी कोई अवैध निर्माण या किसी अन्य की जमीन पर कब्जा करने की बात सामने निकल कर आती है तो इस पर रिपोर्ट तैयार कर निश्चित रूप से त्वरित कार्यवाही की जाएगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…