उत्तराखण्ड

मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने केन्द्र सरकार पर की टिप्पणी, कहा मोदी सरकार केवल बोलती है जनता के हित में कुछ भी करती नहीं

मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने राज्य की स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा गयी हैं, लेकिन राज्य सरकार इस पर बिल्कुल नहीं चेत रही है। उन्होंने कहा है कि एक सामान्य परिवार अस्पताल का खर्चा कैसे उठाएगा , पर्वतीय राज्य है लगातार जंगली जानवरों का डर बना रहता है जिसपर सरकार ने कोई रूपरेखा तैयार नहीं की है। महर्षि ने कहा कि इस पर सरकार को विचार करना चाहिए , कांग्रेस पार्टी का का सरकार से ये आग्रह है कि इसपर रूपरेखा बनाए और स्वास्थ्य सुविधाओं को ठीक करे।

अपने वीडियो बयान में महर्षि ने गुप्तकाशी की घटना का उल्लेख किया है, उन्होंने कहा है कि एक महिला विनीता देवी अपने घर के पास खेतों में काम कर रही थी।जिस दौरान वहां पांच-छह बंदरों ने महिला पर हमला कर दिया। बंदरों के काटने से घबराई महिला अपने को बचाने के लिए दूसरे खेत में कूद गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन व अन्य लोग मौके पर पहुंचे और घायल को गुप्तकाशी अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करके उसे जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से महिला को बेस अस्पताल श्रीनगर और वहां से एम्स रेफर किया गया।

मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने केन्द्र सरकार पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि मोदी सरकार केवल बोलती है जनता के हित में कुछ भी करती नहीं है। मीडिया को जारी एक बयान में महर्षि ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय 2013 में खाद्य सुरक्षा अधिनियम लाया गया था, और अब उसी को आधार बनाकर देश में प्रचंड रूप में आई कोरोना महामारी की आपदा के समय भारत सरकार ने 80 करोड़ लोगों के घरों तक राशन पहुंचाने का काम किया और जनता के प्रकोप से बची। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर जब देश का नौजवान, गरीब, मजदूर लॉक डाउन के कारण औद्योगिक संस्थान बन्द होने के चलते बेरोजगार होकर खाली हाथ अपने गांव लौटा तो उसको उसी के गांव में रोजगार देकर रोकने का काम मनरेगा योजना ने किया जो कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई थी।

मुफ्त गैस सिलेण्डर योजना परन्तु आज लोगों के घरों में सिलेण्डर खाली पढ़े हैं क्योंकि रसोई गैस के दाम गरीब की पकड़ से बाहर हो गये हैं, घर-घर नल, घर-घर जल योजना शुरू तो की गई परन्तु नलों में पानी कहां से आयेगा ये सोचनीय विषय है। गरीबों के जन-धन खाते खोले गये परन्तु उनमें उल्टे बैलेंस की कमी के कारण लोगों द्वारा जमा किये गये धन में से कटौती हो रही है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago