देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बीते दिन नेशनल सोशल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज इष्टवाल व उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा के संयुक्त नेतृत्व में मीडियाकर्मियों ने भेंट की। उन्होंने गणतंत्र दिवस की परेड में कर्तव्य पथ पर शामिल उत्तराखण्ड की ‘मानसखंड’ झांकी को पहली बार प्रथम स्थान प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री को बधाई दी।
मीडियाकर्मियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि मानसखण्ड को देश मे प्रथम स्थान मिलने से उत्तराखण्ड को देश में पहचान मिली है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा यह उपलब्धि हम सबके लिए गौरवशाली पल है। गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखण्ड की झांकी ‘मानसखंड’ को देश में प्रथम स्थान मिलने से हमारे राज्य का नाम इतिहास में दर्ज हो गया है। प्रतिनिधि मंडल में दयाशंकर पांडेय, अमित अमोली, रमन जयसवाल, सुभाष गौड़ व अवधेश नौटियाल आदि शामिल थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…