उत्तराखण्ड

एपीडा भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाले “इन्टरनेशनल कॉनकेलव कम बॉयर सेलर मीट” कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में कृषि मंत्री गणेश जोशीने की बैठक

देहरादून : सुबे की कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में जनवरी माह में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद विकास प्राधिकरण (एपीडा) भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाले “इन्टरनेशनल कॉनकेलव कम बॉयर सेलर मीट” कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक की। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा कर अधिकारियों को 12 जनवरी को देहरादून में एपीडा द्वारा आयोजित होने वाले अंतराष्ट्रीय कॉन्क्लेव की रूपरेखा और सभी तैयारियां समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम को सुनियोजित ढंग और आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।

उत्तराखंड के विभिन्न स्थानीय उत्पाद को निर्यात तथा प्रोत्साहित करने और उत्पादकों के लिए अंतराष्ट्रीय बाजार से संपर्क बढ़ाने के उद्देश्य देहरादून में एपीडा भारत सरकार द्वारा आयोजित होने इस अंतराष्ट्रीय कॉन्क्लेव में विभिन्न देशों के अंतर्राष्ट्रीय खरीदार कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। यह कॉन्क्लेव सहभागियों के बीच व्यापार और नेटवर्किंग के लिए एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा। कॉन्क्लेव में टेक्निकल सेशन, विक्रेता और क्रेता के संवाद तथा कृषि, उद्यान,जैविक बोर्ड,कैप तथा अन्य विभागों के स्टाल भी लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में कृषक, एफपीओ काश्तकार कृषि वैज्ञानिक भी उपस्थित रहेंगे। सत्र में मोटे अनाजों और इसके मूल्य वर्धित उत्पादों प्रसंस्करण पैकेजिंग और निर्यात क्षमता के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान चर्चा की जाएगी।

 

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में कई ऐसे एफपीओ है जो अच्छा कार्य कर रहे है,उनको विशेषकर आमंत्रित किया जाए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा एपीडा भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाले कार्यशाला के माध्यम से निश्चित तौर पर प्रदेश के कृषकों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर सचिव कृषि विनोद कुमार सुमन, महानिदेशक कृषि रणवीर सिंह चौहान, निदेशक के.सी.पाठक, विनय कुमार, एपीडा डॉ. सी.पी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago