उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बारिश को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट

देहरादून:  उत्तराखंड राज्य में मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया हैं, राजधानी देहरादून में सुबह की शुरूआत कोहरे के साथ हुई साथ ही आसमान में बदल छा रखें हैं, वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड राज्य के लिए 23 जनवरी से 27 जनवरी तक मौसम का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने स्पेशल प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते 23 से 27 जनवरी राज्य के कई जनपदों में बारिश के साथ ही पहाड़ों में बर्फबारी का अनुमान है। विशेषकर 24 और 25 जनवरी को चरम गतिविधि के साथ बारिश/बर्फबारी/आंधी चलने की संभावना है। जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

देहरादून में छाए बादल

पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड के चमोली और पिथौरागढ़ जिलों और देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में पृथक स्थानों पर। इन जिलों में 2800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी हिमपात होने की संभावना है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और तेज बौछार के साथ आंधी आने की संभावना।

वहीं 23 जनवरी से अगले चार दिन 27 जनवरी तक मैदान से लेकर पहाड़ तक जोरदार बारिश के साथ ही उच्च हिमालयी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती हैउत्तराखंड के उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago