उत्तराखण्ड

मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने जनगणना विभाग से की समीक्षा बैठक

जनगणना एवं पुनर्गठन मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा भवन स्थित कार्यालय में अधिकारियों के साथ जनगणना विभाग  की समीक्षा बैठक ली।  मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि भारत सरकार की गाइडलाईन के अनुसार हर 10 वर्ष में देश भर में जनगणना का कार्य किया जाता है परन्तु कोरोना के कारण 2021 में होने वाली जनगणना का कार्य नहीं हो पाया है।

मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने जनगणना विभाग से की समीक्षा बैठक

मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार जनगणना कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि जैसे ही भारत सरकार की ओर से गाइडलाईन जारी की जायेगी, राज्य सरकार द्वारा जनगणना का कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि इस वर्ष डिजिटल जनगणना के जरिए डाटा एकत्र किया जाएगा। इसके लिए वॉलिंटियर्स घर-घर जाकर डाटा एकत्रित कर ऐप में डालेंगे। इससे समय की बचत होगी।

मंत्री डॉ अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार का जनगणना कैलेंडर जारी होने के बाद नेशनल ट्रेनर मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद ब्लॉक, तहसील स्तर पर वॉलिंटियर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिन्हें फील्ड ट्रेनर के रूप में कार्य करेंगे। इसके बाद दो फेज में जनगणना की जाएगी। इसमें प्रथम फेज में घरों की गिनती होगी और दूसरे फेज में पर्सन की गिनती की जाएगी।

मंत्री डॉ अग्रवाल ने बताया कि जनगणना के आधार पर पलायन का डाटा, पुरुष, महिला और समुदाय का आंकड़ा ब्लॉक स्तर तक मिल सकेगा।  इस अवसर पर सचिव जनगणना चन्द्रेश कुमार, अनुसचिव जनगणना चन्द्रबहादुर, सहायक निदेशक जनगणना हेमंत वर्मा तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-https://uttarakhandjagran.co.in/cloudburst-in-yamkeshwar-due-to-heavy-rains-many-national-highways-blocked/

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago