प्रदेश के सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी द्वारा विधानसभा स्थित कक्ष में सैन्यधाम निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक की गई। मंत्री ने कहा कि सैन्यधाम सरकार का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है, हमारा संकल्प है कि 2023 तक सैन्यधाम का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए।
मंत्री ने कहा कि कार्यदायी संस्था द्वारा अवगत कराया गया है कि सैन्यधाम निर्माण क्षेत्र में 182 पेड़ों को काटे जाने का प्रस्ताव दिया गया है जिस पर सरकार द्वारा जिलाधिकारी क्षेत्रवनाधिकारी तथा विभागीय सचिव एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए आगामी 10 दिन के अंदर पेड़ों को काटते हुए कार्य सुचारू रूप से जारी रखने का आदेश दिया गया है।
मंत्री ने कहा कि सैन्यधाम क्षेत्र में ही यूपीसीएल द्वारा पावर हाउस बनाया जाना है जिससे क्षेत्र में बिजली की समस्या का समाधान हो सकेगा, इसके लिए भी जिलाधिकारी तथा कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, सचिव सैनिक कल्याण डीके चौधरी तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…