उत्तराखण्ड

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वर्तमान में उपनल से विभिन्न विभागों में लगभग 24 हजार कर्मचारी कार्यरत

देहरादून:  देश में जितने भी कॉरपोरेशन हैं उनमें आउटसोर्स कर्मचारी संख्या के हिसाब से उपनल दूसरे स्थान पर है। उत्तराखंड में सेवा के दौरान उपनल कर्मचारी की मौत होने पर आश्रितों को सरकार एक लाख रुपये का मुआवजा देगी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी महासंघ के अधिवेशन में इसकी घोषणा की। अभी यह राशि 15 हजार रुपये है।

मंत्री ने उपनल (उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि.) कर्मचारियों की अन्य मांगों के भी शीघ्र निपटारे का आश्वासन दिया। यमुना कालोनी में आयोजित उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अधिवेशन में मंत्री ने कहा उपनल कर्मचारी हर विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। सरकार का दायित्व है कि कर्मचारियों की समस्या को सुने और समाधान करें। उपनल की ओर से प्रदेश भर के अभ्यर्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है।

वर्तमान में उपनल से विभिन्न विभागों में लगभग 24 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। देश में जितने भी कॉरपोरेशन हैं उनमें आउटसोर्स कर्मचारी संख्या के हिसाब से उपनल दूसरे स्थान पर है। मंत्री ने कहा पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए कल्याणकारी योजनाओं में सीएसआर मद से लगभग 56 लाख खर्च किए जा चुके हैं।  उपनल ने जोशीमठ आपदा में भी मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 लाख रुपये दिए हैं। कार्यक्रम में सभापति विजयराम खकरियाल, उपनल महासंघ प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल, महामंत्री विनय प्रसाद,महेश भट्ट, मनोज सेमवाल, उपाध्यक्ष राकेश राणा, कोषाध्यक्ष गरिमा डोभाल, सचिव नरेश शाह आदि मौजूद रहे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago