उत्तराखण्ड

अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले द्वारा आज बीजापुर अतिथि गृह में की गई बैठक , कई मुद्दों पर हुई चर्चा

केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले द्वारा आज बीजापुर अतिथि गृह सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना, मुद्रा योजना एस०सी०/ओ.बी.सी. छात्रवृत्ति योजना, ओल्ड ऐज होम और आवासीय स्कूल के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया। बैठक में केन्द्रीय मंत्री द्वारा निर्देश दिये गये कि ओवरसीज स्कॉलरशिप योजना (Overseas scholarship) का राज्य में प्रचार-प्रसार किया जाये ताकि विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को इस योजना का लाभ दिया जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि अन्य राज्यों एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित अन्य कल्याणकारी योजनाओं को उत्तराखण्ड में लागू किये जाने पर विचार किया जाय।

केन्द्रीय मंत्री ने अन्तर्जातीय विवाह योजना के सम्बन्ध में राज्य में संचालित योजना का संज्ञान लेते हुए सुझाव दिया गया कि डा० अम्बेडकर फॉउण्डेशन द्वारा संचालित योजना का राज्य में शिविर, समाचारपत्रों आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाय ताकि अन्य पात्र लोग योजना का लाभ उठा सके।इसके अतिरिक्त योजना से आच्छादित नहीं हो पाने वाले लोगों का भी डेटा एकत्र करने का प्रयास किया जाना चाहिए। केन्द्रीय मंत्री अठावले द्वारा बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजना में भारत सरकार में लम्बित प्रस्तावों पर शीघ्र कार्यवाही किये जाने का भी आश्वासन दिया गया।

बैठक में प्रमुख सचिव एल फैनई, अपर सचिव आनन्द स्वरूप, रोहित मीणा, झरना कमठान, राजेन्द्र कुमार, चन्द्र सिंह धर्मसक्तु सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago