उत्तराखण्ड

मंत्री रेखा आर्य : प्रदेश में पांच हजार मिनी आंगनबाड़ी केंद्र होंगे उच्चीकृत, पांच हजार महिलाओं को मिलेगा रोजगार

देहरादून  : महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा, प्रदेश की पांच हजार मिनी आंगनबाड़ी केंद्र उच्चीकृत होंगे। इससे पांच हजार महिलाओं को रोजगार मिलेगा, जबकि एकल महिला योजना के तहत विधवा विधवा, निराश्रित, अविवाहित, तलाकशुदा, परित्यकता, आपदा एवं एसिड अटैक से प्रभावित महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 75 प्रतिशत सब्सिडी का प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा। विधानसभा स्थित सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मंत्री ने कहा, सीएम की घोषणा के तहत एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जाना है। इसका प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रस्ताव को कैबिनेट में लाया जाए। विभागीय मंत्री ने कहा, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग को इस बार आबकारी विभाग से प्रति बोतल एक रुपये अतिरिक्त शुल्क के रूप में आठ करोड़ रुपये मिले हैं। मंत्री रेखा आर्य ने कहा, सरकार जरूरतमंद महिलाओं को छत उपलब्ध कराएगी। आपदाग्रस्त एवं छत विहीन महिलाओं के लिए छत देने की योजना पर काम किया जाएगा। इसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। कहा, प्रदेशभर के आंगनबाड़ी, सहायिकाओं एवं मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति समय करने के संबंध में अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रदेश के किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन में परेशानी न हो।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा, 24 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रदेश की सभी मेधावी बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को बालिकाओं की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में सचिव, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग एचसी सेमवाल, अपर सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग प्रशांत आर्य, उपनिदेशक विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago