उत्तराखण्ड

मंत्री रेखा आर्या ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई रस्म, सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना

टनकपुर(चंपावत): उत्तराखंड सरकार की ‘एक साल नई मिसाल’ के अंतर्गत आयोजित ‘जनसेवा कार्यक्रम’ का जनपद चम्पावत की प्रभारी व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने सूचना विभाग की एक साल नई मिसाल विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस दौरान कार्यक्रम में आमजनमानस द्वारा मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण कार्यक्रमों को भी सुना गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्या ने “सरस मेला” समारोह में लगाए गए बहुउददेशीय शिविर और स्टालों का निरीक्षण किया साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित देवतुल्य जनता से जनसंवाद किया और प्रदेश सरकार की पिछले एक साल की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा। कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार का यह एक वर्ष समाज के सभी वर्गों के उत्थान एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पित रहा है। कहा कि सरकार द्वारा एक वर्ष की अवधि में अनेक ऐतिहासिक फैसले लिये हैं जिनमें वंछित वर्ग के कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं से लेकर विभिन्न क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को संपादित किया है। इसके साथ ही सरकार भविष्य के लिए लक्ष्य तय करने का संकल्प लेते हुए उसको प्राप्त करने के लिए प्रयासरत है।

एक साल नई मिसाल’’ विकास पुस्तिका का विमोचन

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारी सरकार ने विगत एक वर्ष में सक्त धर्मांतरण रोकथाम कानून, नई शिक्षा नीति को लागू करने, सरकारी नौकरियों में स्थानीय महिलाओं को ही 30 प्रतिशत का लाभ देने का रास्ता सुनिश्चित करने, गरीब वंछित परिवारों को 03 निःशुल्क गैस रिफिल योजना का लाभ देने तथा सक्त नकल विरोधी कानून लाने का काम किया है। समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए सरकार ने गंभीरता से कदम उठाये हैं। उन्होंने कहा कि वृद्ध महिला व पुरूष दोनों को पेंशन देने का काम, अटल आवास योजना को पुनः प्रारंभ करने, नई पर्यटन नीति व नई खेल नीति खेल नीति लायी तथा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, होमस्टे योजना, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री सूक्ष्म नैनो स्वरोजगार योजना आदि योजनाओं को प्रारंभ किया है। वही कार्यक्रम के दौरान कई लोगो को सम्मानित भी किया गया।

मंत्री रेखा आर्या ने साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूर्ण की और सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कहा कि महिला बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जा रही है जिनका लाभ आज प्रदेश की महिलाएं ले रही हैं। इस मौके पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत,कुमाऊं IG नीलेश आनंद भरणे, डीएम नरेन्द्र भंडारी,पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव,जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा, प्रदेश मंत्री भाजपा हेमा जोशी,नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर विपिन कुमार,नगर पंचायत अध्यक्ष बनबसा रेनू अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि व स्थानीय जनता उपस्थित रही।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago