उत्तराखण्ड

मंत्री रेखा आर्या ने कहा खेल महाकुंभ है खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने का सुनहरा अवसर

हरिद्वार: आज प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार स्थित प्रेमनगर आश्रम पहुंची जहां पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के साथ ऑल इंडिया इन्विटेशन बास्केटबॉल टूर्नामेंट (मेन्स) प्रतियोगिता का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया, जहां आयोजकों द्वारा खेल मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने सभी खिलाड़ियों से मिलकर उनका परिचय प्राप्त किया व उन्हें शुभकामनाएं दी साथ ही खिलाड़ियो को सम्मानित भी किया।

उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के जरिये हरिद्वार के लोगों को पहली बार बास्केटबॉल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को खेलते हुए देखने का अवसर मिलेगा साथ ही उन्हें भी अपने खेल को और बेहतर करने का मौका मिलेगा। ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। खेल मंत्री रेखा आर्या ने साथ ही कहा कि बास्केटबॉल वह खेल है जो हमेशा आपका मनोरंजन करेगा, आपको प्रेरित करेगा और आपको इसे अधिक से अधिक खेलने के लिए प्रोत्साहित करेगा। यह गेम आपको अपने आप में कई कौशल और तकनीक विकसित करने में सक्षम करेगा। इस खेल के माध्यम से आप अपने आप में जो परम कौशल विकसित करते हैं, वह टीम वर्क है।

खेलमंत्री रेखा आर्या ने सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि सरकार व खेल विभाग प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए कई सारी योजनाए चला रहा है। खेल विभाग ने 1500 रुपये प्रतिमाह की छात्रवर्ती योजना शुरू की है जिसे हम मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना के नाम से जानते हैं जिसका फायदा हमारे बालक व बालिका खिलाड़ियों को मिल रहा है।इसके साथ ही जल्द ही हम खिलाड़ियों के लिए 4 प्रतिशत का क्षेतिज आरक्षण लागू करने जा रहे हैं जिससे उन्हें सरकारी नौकरी में लाभ मिलेगा। वहीं उन्होंने कहा कि हम स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फण्ड की भी बनाने जा रहे हैं जिसका लाभ भी हमारे खिलाड़ियो को मिलेगा। इसके अलावा हमने न्याय पंचायत स्तर पर खेल महाकुंभ शुरू किया है जो कि अब राज्य स्तर पर आयोजित की जा रही है।ऐसे आयोजन से हमारे खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को निखारने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।

बता दे कि यह प्रतियोगिता आज 24 फरवरी से 26 फरवरी तक चलेगी। इस तीन दिवसीय टुर्नामेंट में ओएनजीसी, ईस्टर्न रेलवे, आर्मी ग्रीन, राजस्थान पुलिस, सीआईएसफ, दिल्ली, पंजाब पुलिस, इंडियन एयर फोर्स, चंडीगढ़ आर्मी की नामचीन टीमें भाग ले रही है। इस अवसर पर महामंत्री पंतजलि योगपीठ आचार्य बालकृष्ण,पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल’निशंक’,रानीपुर विधायक आदेश चौहान, डीपीएस प्राचार्य अनुपम जग्गा,सचिव जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन हरिद्वार ओम प्रकाश सहित कई गणमान्य व्यक्ति व खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago