उत्तराखण्ड

मंत्री सतपाल महाराज ने अपने क्षेत्रवासियों को दिया 37 करोड़ की योजनाओं का तोहफा

जयहरीखाल पौडी:– चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के पंचायती राज, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने एक बार पुनः अपने विधानसभा क्षेत्र को पानी, सड़क और कई पंचायत भवनों की 37 करोड़ की योजनाओं का तोहफा दिया है।

चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के पंचायती राज, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने क्षेत्र भ्रमण के दूसरे दिन गुरुवार को विकासखंड जयहरीखाल के काण्डई स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र को पानी, सड़क और पंचायत भवनों की 37 करोड़ की योजनाओं का भारी भरकम तोहफा दिया है।

 

कांडा पंपिंग पेयजल योजना का शिलान्यास

 

कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने एक ओर जहां अपने विधानसभा क्षेत्र की पेयजल व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए के विकासखण्ड जयहरीखाल के अंतर्गत 3 लाख 88 हजार की मठाली वल्ली पेयजल योजना, 71 लाख 25 हजार की बेबडी पेयजल योजना, 4 करोड़ 22 लाख 47 हजार की कांडा पंपिंग पेयजल योजना का शिलान्यास करने के साथ ही 22 करोड 21 लाख की बडी धनराशि की गुर्जर खंड ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना का भी भूमि पूजन किया।

मंत्री सतपाल महाराज योजनाओं का शिलान्यास

 

10 लाख रुपये से बनने वाले पंचायत भवनों का शिलान्यास

क्षेत्रीय विधायक महाराज ने विकासखंड जयहरीखाल के अंतर्गत 93 लाख 17 हजार की लागत की घेरुवा से गुर्जरखंड-मलाणा मोटर मार्ग योजना, राजकीय इण्टर कालेज, सिसल्डी तक 20 लाख 08 हजार के मोटर मार्ग, मेरैतपुर-कालौगांव-डेबडाली-तिलस्या के सेरणकोट तक 86 लाख 34 हजार की लागत के मोटर मार्ग, 4 लाख 50 हजार की लागत के सेरु रौला से सिरोलखाल तोक (खैरा) मोटर मार्ग के अलावा ग्राम पंचायत तोली, कोटातल्ला, खड़कोली में 10-10 लाख की लागत से बनने वाले पंचायत भवनों का भी शिलान्यास किया।

 

सिसल्डी-सतपुली मोटर मार्ग पर बने सेतु का लोकार्पण

 

मंत्री महाराज ने विकासखंड जयहरीखाल के मोलखण्डी अकरी एवं मोलखण्डी सकरी मोटर मार्ग के द्वितीय चरण स्टेज-1 की 56 लाख 33 हजार की योजना, 45 लाख 56 हजार की लागत की धन्दोली से मोलीपास्ता मोटर मार्ग, 10 लाख की धनराशि से बने ग्राम पंचायत सौड़ के अंतर्गत सतपुली मोटर मार्ग से चिमदाडी के लिए संपर्क मार्ग, 01 करोड़ 67 लाख 77 हजार के खैरासैंण-डौंर-नग्धार-बयाली मोटर मार्ग पर बने स्पान क्लास-ए लोडिंग का स्टील गार्ड सेतु और 4 करोड़ 63 लाख 90 हजार की लागत से सिसल्डी-सतपुली मोटर मार्ग पर बने स्पान के स्टील ट्रस मोटर सेतु का भी लोकार्पण किया।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी,  सतपुली भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह विष्ट, सांसद प्रतिनिधि मनोज खंतवाल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वेद प्रकाश वर्मा,  मैत्री प्रकाश, संदीप कुमार, शकुंतला देवी, बजमोहन रावत, विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता विष्ट, लक्ष्मी देवी, यशराज सहित महिला मंगल दल, बसई, टसीला, काण्डई, घेरूवा वड्डा, तोली, मोली आदि उपस्थित थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago