उत्तराखण्ड

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने रामलीला मैदान सितारगंज में आपदा प्रभावितों को किए चैक वितरित

सितारगंज:-  उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में बीते दिनों भारी बरसात के उपरांत विभिन्न इलाकों में बाढ़ आपदा के बाद कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देश पर प्रशासन द्वारा आपदा प्रवाहितों को तत्काल सहायता देने का अभियान शुरू किया गया था। वही इसी क्रम मंगलवार को सितारगंज दौरे पर पहुँचे कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भी रामलीला मैदान में आपदा प्रभावितो को राहत राशि के चैकों का वितरण किया। काबीना मंत्री बहुगुणा ने प्रशासन को आपदा प्रवाहितों को हर संभव मदद देने की भी निर्देश दिए। इसके साथ ही कृषकों को आपदा के चलते हुए नुकसान का जल्द से जल्द सर्वेक्षण करा उन्हे भी राहत देने की बाद कही।इस मौके पर सितारगंज उपजिलाधिकारी रविंद्र कुमार जुवांठा तहसीलदार व राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा ने वन विभाग के माध्यम से विधानसभा की जनता को विभिन्न प्रजाति के पौधों का वितरण किया। साथी ही प्रकृति संरक्षण के साथ ही अधिक से अधिक पौधों को लगाकर उनकी सुरक्षा का भी आमजन से वचन लिया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पेड़ों की सुरक्षा करना हम सब की प्राथमिकता है इसलिए पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी लोग अधिक से अधिक पेड़ तो लगाए ही,साथ ही उनके संरक्षण का भी संकल्प ले। कार्यक्रम के अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों के अलावा बीजेपी जिलाध्यक्ष कमल जिंदल,वरिष्ट बीजेपी नेता सुखदेव सिंह,विधायक प्रतिनिधि उमा शंकर दुबे,नगर बीजेपी मंडल अध्यक्ष आदेश चौहान सहित बीजेपी कार्यकर्ता व स्थानीय जनता मौजूद रही।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago