देश-विदेश

कैबिनेट में जगह ना मिलने पर विधायक नरेंद्र भोंडेकर का इस्तीफा, शिवसेना में हलचल

नागपुर में आज महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है। इस शपथ ग्रहण समारोह से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट में जगह ना मिलने की वजह से नाराज भंडारा के विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने शिवसेना के उप नेता के पद से त्यागपत्र दे दिया है।
सूत्रों की मानें तो नरेंद्र भोंडेकर को मंत्री पद देने का वादा एकनाथ शिंदे ने चुनाव के दौरान ही किया था, हालांकि, आज उनको कैबिनेट में स्थान नहीं मिला है। इस बात से आहत होकर भंडारा के विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने पार्टी के उपनेता के पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, शिवसेना (शिंदे गुट) की ओर से इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

39 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नागपुर में महाराष्ट्र कैबिनेट का पहला विस्तार हुआ। इस दौरान कुल 39 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने सभी को मंत्री पद की शपथ दिलाई। मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों में बीजेपी के 19, शिवसेना के 12 और एनसीपी के 8 विधायक शामिल हैं।
जिन विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है, उनमें बीजेपी के पंकजा मुंडे, अतुल सावे, चंद्रकांत पाटिल, गिरीश महाजन, राधाकृष्ण विखे पाटिल, संजय सावकारे, नितेश राणे, जयकुमार गोरे, शिवेंद्र राजे भोसले, आशीष शेलार, अशोक उईके, माधुरी मिसाल, पंकज भोईर, मेघना बोर्डिकर, चंद्रशेखर बावनकुल, मंगलप्रभात लोढ़ा, जयकुमार रावल, आकाश पांडुरंग फुंडकर और गणेश नाइक शामिल हैं।

इसी के साथ एनसीपी के जिन विधायकों ने शपथ ली उनमें हसल मुश्रीफ, दत्तात्रय भरणे, इंद्रनील नाइक, बाबासाहेब मोहनराव पाटील, नरहरि झिरवाल, माणिकराव कोकाटे, अदिति तटकरे और धनंजय मुंडे शामिल हैं। इसके साथ ही शिवसेना के गुलाबराव पाटिल, आशीष जायसवाल,योगेश कदम, संजय शिरसाट, प्रकाश अबितकर, भरत गोगावले, प्रताप सरनाइक, उदय सामंत, संजय राठौड़, शंभू राज देसाई और दादा भूसे ने मंत्री पद की शपथ ली है।
महायुति को मिली है शानदार जीत

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में महायुति ने राज्य की 288 सीटों में से 230 सीटें जीतकर सत्ता हासिल की। भाजपा 132 सीटों के साथ सबसे आगे रही, उसके बाद शिंदे की शिवसेना 57 और पवार की एनसीपी 41 सीटों पर रही। कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) से मिलकर बनी एमवीए ने बेहद खराब प्रदर्शन किया और केवल 46 सीटें ही जीत पाई।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago