उत्तर प्रदेश: बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह बड़ी घटना हो गई। गांधी मैदान में लगे नुमाइश मेले में भीषण आग लग गई। आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दुकानों में रखे सिलिंडर धमाकों के साथ फटे, जिससे दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। दमकल यूनिट ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
शहर के गांधी ग्राउंड में नुमाइश मेला लगा है। यहां सोमवार सुबह एक दुकान में किसी तरह आग लग गई। आग ने नुमाइश मेले की 20 से अधिक दुकानों को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग से दुकानें जल उठी। भीषण आग को देख दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल यूनिट ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।
इधर, एडीएम प्रशासन अरुण कुमार, एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी, एसडीएम सदर मोहित सिंह, सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया है। आग से क्रॉकरी, खिलौने आदि दुकानों का सामान जला है। बताया गया है कि दुकानों में रखे सिलिंडर धमाकों के साथ फटे, जिससे दहशत फैल गई। आग लगने का कारण पता नहीं चला है। दुकानों को जलता देख महिला दुकानदार फफक कर रो पड़ीं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…