राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई लिंग भेदी टिप्पणी पर गहरी नाराजगी जताई है । उन्होंने आज संसद भवन नई दिल्ली में साथी सांसदो संग देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति के अपमान के विरोध में प्रदर्शन किया । सासंद बंसल ने कहा कि राष्ट्रपति जी का अपमान ये देश नहीं सहेगा।यह जीभ फिसलना नही राष्ट्रपति का कांग्रेस नेता अधीरंजन चौधरी द्वारा जानबूझकर किया अपमान था ।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी को आदिवासी समाज और महिलाओं के अपमान पर पूरे देश से माफ़ी मांगनी चाहिए। उन्होंने इसे कांग्रेस की तुच्छ मानसिकता का परिचय बताया । सासंद बंसल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दलों के सांसदो द्वारा संसद न चलने देने विपक्ष का चर्चा से भागना है ।उन्होंने इसे लोकतंत्र का हनन करार दिया ।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…