फूड लाइसेंस पर बनाया जा रहा था मल्टीविटामिन, विजिलेंस ने छापा मारकर फैक्टरी की सील

देहरादून: सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र के कैंप रोड स्थित एक दवा कंपनी में फूड लाइसेंस पर मल्टीविटामिन बनाए जा रहे थे। सूचना पर ड्रग कंट्रोल विभाग और एफडी (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) विजिलेंस की टीम ने फैक्टरी में छापामारी की। टीम ने फैक्टरी से मल्टीविटामिन दवाओं के सैंपल लिए। वहीं फैक्टरी को सील कर दिया है। सैंपल की जांच में मल्टीविटामिन में दवाओं के सॉल्ट पाए जाते हैं तो कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। औषधि नियंत्रक ताजबर सिंह जग्गी को सेलाकुई के कैंप रोड स्थित डॉटर फार्मास्युटिकल कंपनी में बिना लाइसेंस के दवाओं के निर्माण की सूचना मिली थी। औषधि नियंत्रक के निर्देश पर बृहस्पतिवार को ड्रग इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह राणा और एफडीए विजिलेंस ने संयुक्त रूप से कंपनी की फैक्टरी में छापा मारा। मौके पर टीम को मल्टीविटामिन के कैप्सूल और टेबलेट मिले। फैक्टरी मालिक मौके पर मौजूद नहीं थे।

टीम ने फैक्टरी कर्मियों से औषधि निर्माण का लाइसेंस दिखाने के लिए कहा। कर्मचारियों ने टीम को फूड लाइसेंस दिखाया। कर्मचारियों ने कहा कि मल्टीविटामिन में फूड प्रोडक्ट का प्रयोग ही किया जा रहा है। टीम ने कर्मचारियों से स्टॉक और दवा बिक्री के बिल मांगे। कर्मचारियों ने बताया कि हाल में फैक्टरी में उत्पादन शुरू हुआ है। बताया कि अभी फैक्टरी में बनाए गए उत्पाद की बिक्री नहीं की गई है। ड्रग इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि मल्टी विटामिन में मौजूद घटकों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी कि मल्टीविटामिन में मानकों के अनुसार फूड प्रोडक्ट का प्रयोग किया गया है या उनमें दवाओं के सॉल्ट भी मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी के मालिक का नाम रमन तनेजा है। वह सहारनपुर के रहने वाले हैं। करीब एक माह पहले फैक्टरी में उत्पादन शुरू हुआ था। उन्होंने बताया कि कंपनी को फिलहाल सील कर दिया गया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago