नई दिल्ली:- मुंबई में बुधवार सुबह गैस सिलेंडर फटने से एक दुकान में आग लग गई। इस आग में छह महिलाएं और एक पुरुष गंभीर रूप से झुलस गए। यह जानकारी नगर निगम के अधिकारियों ने दी है। उन्होंने बताया कि तीन लोग लगभग 90 प्रतिशत तक झुलस गए। कांदिवली (पूर्व) में मिलिट्री रोड पर अकुरली मेंटेनेंस चौकी के पास राम किसान मेस्त्री चॉल स्थित दुकान में सुबह 9.05 बजे आग लग गई। एक नगर निगम अधिकारी ने बताया कि आग एक मंजिला दुकान में बिजली के तारों, उपकरणों, खाद्य पदार्थों, एलपीजी सिलेंडर और गैस चूल्हे तक ही सीमित थी। अधिकारियों के अनुसार, इसमें सात लोग घायल हो गए।
बीडीबीए अस्पताल में भर्ती रक्षा जोशी (47), दुर्गा गुप्ता (30) दोनों 85 से 90 प्रतिशत तक जली हुई थीं। वहीं पूनम (28) भी 90 प्रतिशत तक झुलस गईं थीं। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, बाद में उन्हें आगे के इलाज के लिए कस्तूरबा अस्पताल भेज दिया गया। ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती अन्य घायलों की पहचान नीतू गुप्ता (31) जानकी गुप्ता (39) और शिवानी गांधी (51) के तौर पर हुई है। वहीं मनाराम कुमाकट (55) का भी करीब आधा शरीर झुलस गया है। एक अधिकारी ने बताया कि चार दमकल गाड़ियां और अन्य दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और सुबह 9.33 बजे तक आग बुझा दी गई।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…