कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 17वें सीजन को अपना विजेता मिल गया है। स्टेंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ( इस सीजन के विनर बन गए हैं। रविवार को शो का विजेता घोषित किया गया जिसमें मुनव्वर को जीत में शो की ट्रॉफी, 50 लाख रुपए और एक कार इनाम में मिली है।
वहीं फर्स्ट रनर अप टीवी एक्टर अभिषेक कुमार रहे। तो वहीं सेकेंड रनर अप एक्ट्रेस-मॉडल मनारा चोपड़ा रहीं। शो में वाइल्ड कार्ड और पुराने कंटेस्टेंट्स को मिलाकर कुल 21 प्रतिभागियों में से मुनव्वर ने बाजी मारकर इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की है।
इस सीजन की शुरुआत 16 अक्टूबर 2023 से हुई थी। हर साल की तरह अभिनेता सलमान खान ने ही इस बार भी बिग बॉस 17 को होस्ट किया। वहीं कुल 21 कंटेस्टेंट्स में से आखिर में अंकिता लोखंडे, मनारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारूकी और अरुण महाशेट्टी ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई। सलमान खान ने रविवार को शो का फिनाले होस्ट किया जिसमें सबसे पहले अरुण एविक्ट हुए, फिर अंकिता लोखंडे, तीसरे नंबर पर मनारा बाहर निकलीं, जिसके बाद फर्स्ट रनर-अप रहे अभिषेक और मुनाव्वर ने शो का खिताब जीता। इस शो की भारी फैन फॉलोइंग है जिसके लिए जनता अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को वोट करती है, वहीं मुनव्वर ने भारी वोटिंग के सपोर्ट से शो जीता है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…