टीवी का सबसे चर्चित और चर्चाओं में रहने वाला रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ एक बार फिर दर्शकों के बीच लौट आया है। सलमान खान के होस्टिंग अंदाज और कंटेस्टेंट्स के ड्रामा के कारण यह शो हर सीजन में सुर्खियों में रहता है। इसी कड़ी में अब शो का 19वां सीजन 24 अगस्त से शुरू हो चुका है।
शो के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में सलमान खान ने इस सीजन के सभी कंटेस्टेंट्स को शानदार अंदाज में इंट्रोड्यूस किया। इस बार कुल 16 प्रतिभागी बिग बॉस के घर में दाखिल हुए हैं। इनके बीच आने वाले महीनों में खिताब की जोरदार जंग देखने को मिलेगी।
अशनूर कौर
जीशान कादरी
तान्या मित्तल
आवेज दरबार
नगमा मिराजकर
नेहल चुडासमा
बशीर अली
अभिषेक बजाज
गौरव खन्ना
नतालिया जानोसजेक
फरहाना भट्ट
प्रणित मोरे
नीलम गिरी
कुनिदा सदानंद
मृदुल तिवारी
अमाल मलिक
इस बार दर्शकों के लिए खास सुविधा दी गई है। ‘बिग बॉस 19’ का प्रसारण टीवी के अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी किया जा रहा है।
जियो हॉटस्टर (OTT) पर शो रोजाना रात 9 बजे स्ट्रीम होगा।
वहीं टीवी पर दर्शक इसे रात 10:30 बजे देख पाएंगे।
इस बदलाव से दर्शक अपनी सुविधा अनुसार ओटीटी या टीवी पर बिग बॉस का आनंद ले सकते हैं।
हर सीजन में कुछ न कुछ ट्विस्ट देखने को मिलता है। इस बार की सबसे बड़ी खासियत है कि शो में एक रियल कपल ने एंट्री ली है। आवेज दरबार और नगमा मिराजकर, जो असल जिंदगी में भी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, अब बिग बॉस के घर में साथ नज़र आएंगे। दोनों की जोड़ी शो में क्या रंग लाती है, यह देखना दिलचस्प होगा।
जानकारी के मुताबिक, ‘बिग बॉस 19’ का सफर लगभग चार महीने का होगा। इस दौरान कंटेस्टेंट्स को कई तरह के टास्क, नॉमिनेशन और इविक्शन का सामना करना होगा। आखिर में वही प्रतिभागी ट्रॉफी का हकदार बनेगा, जो न सिर्फ गेम में मजबूत रहेगा बल्कि दर्शकों का दिल भी जीत पाएगा।
बिग बॉस का हर सीजन फैंस के बीच खास उत्सुकता जगाता है। इस बार भी सोशल मीडिया पर शो को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है। कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आने के बाद दर्शकों ने अपने-अपने पसंदीदा प्रतिभागियों को लेकर सपोर्ट करना शुरू कर दिया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…