देश-विदेश

दिनदहाड़े हत्या, लूट और बलात्कार, प्रशासन निष्क्रिय: तेजस्वी का सरकार पर हमला

बिहार:-  बिहार में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं और भ्रष्टाचार को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर कड़ा हमला बोला है। शनिवार को हाजीपुर पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है, जबकि मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में दिनदहाड़े हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि थाना और ब्लॉक स्तर पर भ्रष्टाचार बेतहाशा बढ़ गया है। आम जनता परेशान है, बिना घूस दिए कोई भी काम नहीं होता। यह स्थिति मंत्री स्तर तक फैली हुई है।

ग्लोबल टेंडर की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के स्थानीय ठेकेदारों को काम नहीं मिल रहा है। बाहर की कंपनियों को कमीशन के बदले काम दिया जा रहा है। इससे आने वाले समय में वित्तीय अराजकता फैलेगी। एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बीते 20 वर्षों में बिहार को बेरोजगारी, महंगाई और पलायन के अलावा कुछ नहीं मिला। प्रति व्यक्ति आय और किसानों की आय के मामले में बिहार आज भी सबसे पीछे है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए की 20 साल की 18 सरकारों से जनता अब काफी नाराज है और इस बार बदलाव तय है। ये लोग कभी असल मुद्दों की बात नहीं करते। चिराग पासवान को लेकर पूछे गए सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि उनके बारे में हमें कुछ नहीं कहना है। वह खुद तय करें कि उन्हें क्या करना है। नेता प्रतिपक्ष हाजीपुर और बिदुपुर में आयोजित विभिन्न शादी और श्राद्ध कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे थे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago