उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी से मिलने दिल्ली से पहुंचा मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल, लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर रखी बात

देहरादून : लव जिहाद व लैंड जिहाद मामले में दिल्ली से पहुंचे मुस्लिम प्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उत्तरकाशी में उपजे विवाद को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा की गई कार्रवाई पर संतोष जताया।

इंडियन मुस्लिम्स फॉर प्रोग्रेस एंड रिफॉर्म्स के अध्यक्ष डॉ एम ने खान के नेतृत्व में सीएम धामी से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश सरकार की अब तक कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि संवादहीनता के कारण हालात बिगड़े। कहा, संवाद बढ़ाने के लिए सभी धर्मों के धर्म गुरुओं का सम्मेलन होगा।

मीडिया के सामने प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि हम उत्तराखंड आए हैं, और हमें ऐसा कुछ महसूस नहीं हुआ है कि यहां माहौल खराब है। सरकार और कानून अपना काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भले ही हमारा धर्म अलग-अलग हो, लेकिन सभ्यता और संस्कृति एक है। इसलिए सभी को इस बात का ध्यान रखते हुए मिलजुलकर रहना चाहिए।

धर्मपरिवर्तन के मामले सामने आने को लेकर उन्होंने कहा कि अगर कोई इस तरह का काम कर रहा है, और उस पर आरोप सिद्द होते हैं, तो कानून अपना काम करेगी। कहा कि इस तरह की खबरों से देश में गलत संदेश जाता है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago