उत्तराखण्ड

विधानसभा अध्यक्ष से मॉरीशस सरकार में वर्तमान सांसद नन्दकुमार बोधा ने की भेंट

मॉरीशस सरकार में पूर्व विदेश मंत्री एवं वर्तमान सांसद नन्दकुमार बोधा ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भुषण से विधानसभा भवन स्थित उनके कार्यालय का शिष्टाचार भेंट की।  इस अवसर पर दोनों के बीच अपने अपने देशों से संबंधित विभिन्न विषयों पर वार्ता हुई, वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड राज्य के संबंध में भी विस्तार से जानकारी मॉरीशस के सासंद को दी।

सात दिनों के लिए भारत दौरे पर आए मॉरीशस के सांसद नंदकुमार बोधा ने अपने उत्तराखंड प्रवास के दौरान उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष से भेंट की ओर उनसे भारत और मॉरीशस के मैत्री सम्बन्धों पर चर्चा की। बता दें कि नंदकुमार बोधा पूर्व में मॉरिशस गणराज्य के विदेश, पर्यटन, कृषि सहित अनेक विभागों के मंत्री रह चुके हैं।

                                                          मॉरीशस सरकार में वर्तमान सांसद नन्दकुमार बोधा ने की विधानसभा अध्यक्ष से की भेंट

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने शाल ओड़ाकर भारत से दूर लघु भारत कहे जाने वाले मॉरीशस गणराज्य से आए मेहमान का स्वागत किया। अपनी पत्नी सत्यभामा बोधा के साथ निजी यात्रा पर भारत आए नंद कुमार बोधा ने बताया कि इस छोटे से देश में लगभग 52 प्रतिशत आबादी हिंदुओं की है जिनके पूर्वज 160 वर्ष पूर्व काम ओर अच्छे जीवन की तलाश में अंग्रेजों के कहने पर मॉरीशस गए थे, लेकिन वहाँ उनसे बंधुआ मज़दूरों जैसा व्यवहार किया गया।

शिक्षा ओर मेहनत के बलबूते पर वो आगे बड़े ओर मॉरीशस में अपना एक विशेष स्थान बनाया। आज उस देश में प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति सहित अन्य बड़े पदों पर भारतीय सुशोभित हैं। नंद बोधा ने ऑर्गेनिक खेती, मेडिसिनल प्लांट के क्षेत्र में उत्तराखंड के साथ कार्य करने की इच्छा व्यक्त की।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि उन्हें इस बात की ख़ुशी है कि मॉरीशस में गए भारतीयों ने अपने देश की संस्कृति व परम्पराओं को जीवित रखा है ओर हरिद्वार से गंगा जी का जल लेकर वहाँ गंगा तलाओं के नाम से तीर्थ स्थल बनाया है। उन्होंने मॉरीशस के सनातन धर्मियों को देव भूमि उत्तराखंड आने ओर अपने तीर्थ स्थलों के दर्शन का न्यौता भी दिया।

इस अवसर पर लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत, इंडिया मॉरीशस ट्रेड एंड कल्चरल फ़्रेंडशिप फ़ोरम के प्रधान प्रीतपाल सिंह पन्नु, नैशनल इंटेग्रेटेड फ़ोरम आफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्टस (निफा) के उत्तराखंड के संरक्षक डी के शर्मा, प्रदेश संयोजक सुमित कुमार, युवा विंग के प्रधान दुर्गेश चौधरी, युवा समाज सेवी प्रिंस गुप्ता, दिलीप कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago