उत्तराखण्ड

नरकोटा-सुमेरपुर सुरंग, 9.4 किमी लंबी टनल का निर्माण, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की नई सफलता

उत्तराखंड:- ऋषिकेश-कर्णप्रयाग ब्रॉड गेज 125 किमी लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की तीसरी सबसे लंबी 9.4 किमी मुख्य सुरंग नरकोटा-सुमेरपुर सफलतापूर्वक आरपार कर दी गई है। मेघा कंपनी ने जून 2021 में सुरंग का कार्य शुरू किया था। कार्यदायी कंपनी ने आठ सौ मजदूरों की मदद से तीन वर्ष और चार माह में सुरंग को आरपार कर दिया है। नरकोटा से सुमेरपुर तक 20 किमी लंबी मुख्य व एस्केप टनल बनाई गई हैं।

सोमवार देर रात्रि को मेघा कंपनी के मजदूरों ने सुरंग के अंतिम छोर पर विस्फोट कर उसे आरपार किया। इस उपलब्धि पर अधिकारियों ने सभी मजदूरों व कर्मचारियों को बधाई दी। मेघा कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि नरकोटा से सुमेरपुर तक यह मुख्य सुरंग है। इतनी ही लंबाई की एस्केप टनल भी बनाई गई है, जिसे चरणबद्ध तरीके से दो माह पूर्व आरपार किया जा चुका है।

मेगा कंपनी के मुख्य परियोजना प्रबंधक एचएन सिंह ने बताया कि रेल लाइन परियोजना की यह तीसरी बड़ी सुरंग है। इसके निर्माण में कई दिक्कतें भी आईं, लेकिन उनका सफलतापूर्वक सामना किया गया।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago