उत्तराखण्ड

Rishikesh Karnprayag Rail Project में एक और उपलब्धि

Rishikesh Karnprayag Rail Project ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक 125 किमी लंबी ब्राडगेज रेल लाइन में 104 किमी भाग विभिन्न 17 सुरंग के भीतर से होकर गुजरना है। सभी तरह की सुरंगों की कुल लंबाई 213.4 किमी है। बहुप्रतिक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में शुक्रवार को एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई। रेल विकास निगम के अधिकारियों ने टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

बहुप्रतिक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में शुक्रवार को एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई। परियोजना के पैकेज-2 में शिवपुरी और गूलर के बीच छह किमी लंबी मुख्य रेल सुरंग भी सफलतापूर्वक आर-पार हो गई है। इसके सामांतर बनी निकास सुरंग सितंबर 2023 में आर-पार हो गई थी।

ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक 125 किमी लंबी ब्राडगेज रेल लाइन में 104 किमी भाग विभिन्न 17 सुरंग के भीतर से होकर गुजरना है। सभी तरह की सुरंगों की कुल लंबाई 213.4 किमी है। अब तक परियोजना के कुल 213.4 किमी में से 169.496 किमी (79.42 प्रतिशत) सुरंगों की खोदाई का काम पूरा हो चुका है। रेल विकास निगम के अधिकारियों ने देश की प्रतिष्ठित निर्माण कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) की टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

पैकेज-2 में बड़ी उपलब्धि

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का काम इन दिनों तेजी से चल रहा है। रेल विकास निगम के लिए काम कर रही देश की प्रतिष्ठित कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने अपने पैकेज-2 में शुक्रवार को बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। कंपनी ने परियोजना की मुख्य सुरंग-2 को सफलतापूर्वक आर-पार (ब्रेकथ्रो) कर दिया है।

कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश चोपड़ा ने बताया कि पैकेज-2 में एलएंडटी के पास एडिट-2 (56 मीटर), मेन टनल-2 में डबल लाइन 7-स्टेज (80 मीटर), मुख्य सुरंग (6002 मीटर) और निकास सुरंग (6066 मीटर) की टनलिंग का कार्य है। एटिड सुरंग अक्टूबर-2020 में, डबल लाइन-7 स्टेज अक्टूबर 2021 में और निकास सुरंग का काम 12 सितंबर 2023 में पूरा कर दिया गया था।

कठिन हिमालयी भूगर्भीय परिस्थितियों में 46 महीने के रिकॉर्ड समय में सुरंग-2 की खोदाई का काम भी पूरा किया गया है। इसके साथ ही अब मुख्य सुरंग और निकास सुरंग दोनों में टनेलिंग का काम पूरा हो चुका है। इस अवसर पर कंपनी के आपरेशन हेड प्रभु कुमार, संजीव त्यागी, परमजीत और आलोक आदि भी मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

9 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

9 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

9 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

9 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

9 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

9 months ago