देहरादून:- साथियों के साथ सहस्रधारा घूमने आए राजस्थान के पर्यटक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने पर्यटक के शव को मोर्चरी में रखवाया है। शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम को सहस्रधारा में युवक के डूबने की सूचना मिली थी।
मौके पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि पर्यटक के साथ आए अन्य तीन साथी उसे नदी से निकालकर कोरोनेशन अस्पताल ले गए हैं। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कालूराम पुत्र जुमाराम निवासी गांव एवं पोस्ट गुलेरिया जिला चुरु राजस्थान के रूप में हुई है। 35 वर्षीय कालूराम अपने तीन साथियों के साथ यहां घूमने आया था। नहाते वक्त उनका पैर फिसल गया जिससे वह नदी के तेज बहाव में आ गए। कुछ दूरी पर ही उनके साथियों व बचाव दल ने उन्हें बाहर निकाला लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।I
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…