उत्तराखण्ड

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी बोले, सिलक्यारा पर कांग्रेस का बही खाता हास्यास्पद, सरकारी उपक्रमों ने खर्चे 16 करोड़ और कांग्रेसी लेखे जोखे मे 100 करोड़

देहरादून:- भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि  सिलक्यारा टनल मे चले सफल रेस्क्यू आपरेशन के बाद कांग्रेस का मिशन दुष्प्रचार असफल होने से अब वह तथ्यों से परे आधारहीन आंकड़े लेकर सामने आ रही है, जिसका सरकार से कोई लेना देना नही है। चौहान ने कहा कि कांग्रेस को खुद यह बताना चाहिए कि किस मद मे सरकार ने कितना खर्चा किया और खर्चे मे सरकार की क्या भूमिका थी, नही तो साफ है कि कांग्रेसी अंधेरे मे तीर चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों से विशेषज्ञ सेवा हो या मशीन लाने तक यह कंपनी से कंपनी के मध्य हुए लेन देन का मामला है और इसमें राज्य सरकार कहीं नही है। जिला प्रशासन उत्तरकाशी द्वारा जो भी खर्चा रेस्क्यू कार्य के लिए एचएचआईडीसीएल को भेजा गया है वह 169.55 लाख अर्थात एक करोड़ उनहत्तर लाख 55 हजार का है।  यह भुगतान प्रक्रिया मे है।

सरकार के अन्य उपक्रमो सहित यह 16 करोड़ और इसमें प्राइवेट भी जोड़ा जाए तो यह कुल 20 करोड़ की धनराशि है। चौहान ने कहा कि सरकार के कड़े रुख के बाद कंपनी पहले ही साफ कर चुकी है कि वह पूरे रेस्क्यू कार्य का भुगतान करेगी। ऐसे मे सरकार अपनी एजेंसियों का खर्चा कंपनी से वसूलेगी, लेकिन कंपनी ने अन्य एजेंसियों से क्या सेवा शर्तें तय कर कार्य कराया यह कंपनी और अन्य सेवा प्रदाता के बीच का मामला है। ऐसे मे वह किस आधार पर किसी के भुगतान के लिए कह सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता भी आरटीआई के अनुसार 6 करोड़ के आंकड़े देकर 100 करोड़ का हौवा खड़ा कर रहे हैं। आखिर रेस्क्यू आपरेशन में सरकार का कितना खर्चा लगा उसे लेकर उसके पास न कोई तथ्य न किसी तरह प्रमाणिक जानकारी का ही है।
चौहान ने तंज कसा कि बिना खाता बही और कांग्रेस सही का कथन उसकी सरकारों मे ही हो सकता है। काग्रेस अब तक हर मामले मे बिना तथ्यों के दुष्प्रचार करती रही, लेकिन उसे इसी कारण जनता ने जमीन दिखा  दी।

उन्होंने कहा कि सिलक्यारा टनल मे हुए हादसे और रेस्क्यू को दुनिया ने देखा। यह दुनिया की किसी टनल मे पहला ऐसा हादसा था। पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व मे आखिरकार सभी श्रमिक सकुशल अपने परिवारों से मिले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वह दौर याद रखने की जरूरत है कि भीतर सभी रेस्क्यू एजेंसियां जीवन बचाने की जंग मे जुटी रही और काग्रेस  सड़कों पर आंदोलन कर रही थी। जनता द्वारा फटकार लगने के बाद वह श्रमिकों की खुशहाली के लिए हवन कीर्तन का ढोंग करने लगी।
चौहान ने कहा कि विपक्षी कांग्रेस हमेशा ही रचनात्मकता से दूर भागती रही है जो कि दुखद है। आपदा के समय सुझाव या लोगों के साथ खड़े होने के बजाय वह विरोध प्रदर्शन तक सीमित हो गयी। कोरोना मे भी विरोध तो विकास के लिए आयोजित इंवेस्टर समिट को लेकर भी विरोध जताती। कांग्रेस राज्य मे विकास विरोधी रवैया नही छोड़ पा रही है और यह राज्य के लिए दुखद है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago