उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर का दून में होगा आयोजन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ कई राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री करेंगे शिरकत

देहरादून:-  उत्तराखंड राज्य गठन के बाद पहली बार प्रदेश में स्वास्थ्य चिंतन शिविर का आयोजन होने जा रहा है। जुलाई महीने में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय चिंतन शिविर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ ही कई राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री शिरकत करेंगे। मुख्य रूप से इस चिंतन शिविर में स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन मंथन किया जाएगा।

तय कार्यक्रम के अनुसार देहरादून में 14, 15 और 16 जुलाई यानी तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। चिंतन शिविर के एजेंडे को लेकर राज्य सरकार, भारत सरकार से बातचीत कर एजेंडे को तय कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने बताया उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार पूरे देश के स्वास्थ्य मंत्रियों का चिंतन शिविर देहरादून में आयोजित किया जा रहा है. पिछले साल जब गुजरात में स्वास्थ्य चिंतन शिविर का आयोजन किया गया था उस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से इसके लिए अनुरोध किया था कि उत्तराखंड की धरती पर देश के सभी स्वास्थ्य मंत्रियों को बुलाना है।

क्योंकि उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जिसने प्रदेश के सभी नागरिकों के लिए अटल आयुष्मान योजना की शुरुआत की है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा प्रदेश में अभी तक करीब साढ़े सात लाख लोगों का निशुल्क इलाज हो चुका है, जो 270 जांचें निशुल्क कराई जा रही हैं उसके तहत राज्य में करीब चालीस लाख जांचे निशुल्क हो चुकी हैं, ऐसे में जब देश के स्वास्थ्य मंत्रियों का देहरादून में चिंतन शिविर होगा, इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और उत्तराखंड के सीएम का वो स्वागत करेंगे।

2 अगले महीने देहरादून में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य चिंतन शिविर के सवाल पर स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा देहरादून में 14 जुलाई से 16 जुलाई तक चिंतन शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश के लगभग सभी स्वास्थ्य मंत्री, राज्य के स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। इसके साथ ही राष्ट्रीय हेल्थ मिशन से संबंधित अधिकारी भी इस चिंतन शिविर में शामिल होंगे। फिलहाल तय कार्यक्रम के अनुसार 2 दिन का इंडोर कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद तीसरे दिन फील्ड विजिट का कार्यक्रम तय किया गया। तीर्थनगरी श्रषिकेश में गंगा आरती का कार्यक्रम भी रखा गया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago