उत्तराखण्ड

24 दिसंबर को ‘‘मोदी है ना‘‘ कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

देहरादून: देहरादून के राजपुर रोड स्थित होटल में भारतीय जनता पार्टी महानगर के मीडिया विभाग द्वारा पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। इसी परिपेक्ष में 24 दिसंबर को 10 बजे देहरादून के पवेलियन मैदान में विशाल युवा पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित कई अन्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे एवं उनके द्वारा ही यात्रा को रवाना किया जाएगा। यह यात्रा दर्शन लाल चौक से होते हुए घंटाघर, बहल चौक से दिलाराम चौक होते हुए सर्वे ग्राउंड हाथीबड़कला में समाप्त होगी।

नेहा ने बताया कि इस पदयात्रा से महानगर के युवाओं एवं कार्यकर्ताओं में बहुत जोश दिखाई दे रहा है। इस कार्यक्रम को एक उत्सव के रूप में उत्तराखंड के युवा ले रहे हैं। यह पदयात्रा प्रदेश के लगभग सभी जिलों में होनी है। पहाड़ों पर भी युवाओं में अत्यंत उत्साह का वातावरण बना हुआ है। मोदी है ना कार्यक्रम के माध्यम से जो युवा प्रथम बार वोटर बना है, इसकी बहुत बड़ी संख्या है ऐसा युवा मोदी जी की विकसित भारत यात्रा का हिस्सा बनना चाहता है। उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा का उद्देश्य मोदी जी के विकास गाथा के साथ युवाओं को जोड़ना है। मोदी है ना का प्रथम पद यात्रा का कार्यक्रम उत्तराखंड में होने जा रहा है और यह पदयात्रा पूरे प्रदेश में जाएगी।

भाजपा महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि इस पदयात्रा में विभिन्न संगठनों एवं सामाजिक संगठनों का भी समर्थन प्राप्त हो रहा है। सिद्धार्थ बोले मेरा अनुमान है की लगभग 25000 युवा एवं जनमानस व पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थित रहने की संभावना है। यह एक ऐतिहासिक पदयात्रा होगी। इसके माध्यम से पूरे प्रदेश में यह संदेश जाने वाला है कि मोदी है ना तो सब कुछ मुमकिन है। प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता भारत देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व में एक लोकप्रिय नेता के रूप में है। इस अवसर पर मोदी है ना कार्यक्रम के लिए पदयात्रा का पोस्टर एवं एक गीत का भी विमोचन किया गया।

इस दौरान महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, मीडिया प्रभारी उमा नरेश तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा अंशुल चावला, महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा देवेंद्र बिष्ट, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, अक्षत जैन, प्रदीप कुमार सहित प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago