राष्ट्रीय

सुकमा में नक्सली आतंक: मुखबिरी के शक में दो ग्रामीणों की गला रेतकर हत्या

सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया। घटना सिरसट्टी पंचायत के नंदा पारा की बताई जा रही है। देर रात नक्सलियों ने गांव में धावा बोला और पुलिस मुखबिरी के आरोप लगाकर दो ग्रामीणों की गला रेतकर हत्या कर दी। इस निर्मम वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है और लोग सहमे हुए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने सिर्फ हत्या ही नहीं की बल्कि अन्य दो ग्रामीणों को भी बुरी तरह पीटा। दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल पर चीख-पुकार और भय का माहौल इतना गहरा था कि ग्रामीण रातभर अपने घरों से बाहर नहीं निकल सके। यह वारदात नक्सलियों की पुरानी रणनीति को दर्शाती है, जिसमें वे निर्दोष ग्रामीणों को पुलिस का सहयोगी बताकर सजा देते हैं।

सूत्र बताते हैं कि मारे गए ग्रामीणों पर लंबे समय से नक्सलियों को पुलिस मुखबिरी का शक था। इसी शक के चलते उन्हें सबक सिखाने के नाम पर इस नृशंस घटना को अंजाम दिया गया। यह पहली बार नहीं है जब इस इलाके में नक्सलियों ने ग्रामीणों को मौत के घाट उतारा हो। लगातार हो रही घटनाओं ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गई। हालांकि सुरक्षा कारणों और नक्सली गतिविधियों की आशंका को देखते हुए घटनास्थल तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago