देश-विदेश

सड़क किनारे दो युवकों के शव मिलने से हड़कंप; सिर में मारी गई थी गोली, बाइक और मोबाइल बरामद

सारण जिले के छपरा में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जलालपुर थाना क्षेत्र के मखनपुरा गांव में दो युवकों के शव सड़क किनारे पड़े मिले, जिनके सिर में नजदीक से गोली मारी गई थी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही जलालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हालांकि पुलिस शुरुआती तौर पर इस हत्याकांड पर ज्यादा बोलने से बच रही है, लेकिन क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

शव के पास मिली बाइक और स्मार्टफोन
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, शवों के पास एक मोटरसाइकिल और एक स्मार्टफोन भी बरामद हुआ है। इन सामानों को पुलिस या ग्रामीणों ने हाथ नहीं लगाया, क्योंकि डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम के आने का इंतजार किया जा रहा था। गांव के लोगों का मानना है कि दोनों युवक किसी परिचित के साथ तालाब के पास पहुंचे होंगे, जहां किसी बात पर विवाद हुआ होगा और फिर हाथ बांधकर नजदीक से सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि हत्या लूटपाट की नीयत से नहीं की गई, क्योंकि बाइक और मोबाइल वहीं पड़े मिले।

पुलिस ने गठित की एसआईटी
पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने पुष्टि की है कि मृतकों की पहचान मसरख थाना क्षेत्र के कवलपुरा गांव के निवासी फारुख (पुत्र ईद मोहम्मद) और अशरफ (पुत्र सकरीद) के रूप में हुई है। दोनों शव जलालपुर थाना क्षेत्र के मखनपुरा चंवर में मिले। घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया है, जो हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी और घटना के त्वरित खुलासे पर काम करेगा।

इलाके में पुलिस बल की भारी तैनाती
घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। साथ ही फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मृतकों के कॉल रिकॉर्ड की जांच करने में जुटी है, ताकि हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। यह डबल मर्डर व्यक्तिगत दुश्मनी, आपसी विवाद या गैंगवार से जुड़ा हो सकता है, लेकिन पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और ग्रामीणों में डर और आक्रोश व्याप्त है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago