उत्तराखंड:- बाधित होते कॉरिडोर से उत्तराखंड के राजाजी पार्क और कॉर्बेट पार्क के हाथियों के व्यवहार में बदलाव आया है। अब यहां से हाथियों के झुंड नेपाल जाते हुए नहीं देखे जा रहे हैं। ये झुंड दोनों पार्कों के बीच ही विचरण कर रहे हैं। इसकी बड़ी वजह अपने बच्चों की सुरक्षा की वजह से बड़े रूट से बचना है। हालांकि मखना हाथी जरूर नेपाल तक विचरण करते हुए देखे गए हैं। इधर खटीमा की सुरई रेंज और पीलीभीत से हाथियों के सरहद पार करके आने और जाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है।
झुंड में मौजूद बच्चों की सुरक्षा देखते हुए और हॉथी कॉरिडोर बाधित होने से हाथियों के झुंड मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए लंबी दूरी से परहेज कर रहे हैं। राजाजी-कॉर्बेट पार्क के हाथियों के व्यवहार में यह बदलाव आया है। क्योंकि सबसे ज्यादा कॉरिडोर यही प्रभावित हुए हैं। – डॉ. साकेत बडोला, निदेशक सीटीआर
रामनगर क्षेत्र में कोटा, चिलकिया-कोटा और दक्षिण पटलिदुन-चिलकिया हाथी कॉरीडोर हैं। इनमें भी बाधा उत्पन्न होने से हाथियों का झुंड एक दायरे में सिमट गया है। -दीप रजवार, वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…