उत्तर प्रदेश

पीलीभीत से लखनऊ के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू, यात्रियों को बड़ी सौगात

पीलीभीत:- पीलीभीत से प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सस्ते और आसान सफर की शुरूआत रविवार से हो गई। पीलीभीत-मैलानी से लखीमपुर, सीतापुर होकर नियमित एक्सप्रेस ट्रेन को केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद व राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन पीलीभीत से चलने के बाद रात करीब 9.28 बजे लखनऊ के ऐशबाग स्टेशन पर अगले दिन सुबह 6.52 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद दोपहर करीब 3:30 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचे। लोगों को संबाेधित करते हुए कहा कि ट्रेन का संचालन कोई एक व्यक्ति नहीं करा सकता है, यह ट्रेन सभी की मेहनत से संचालित हो सकी है। आने वाले समय में यहां अन्य काम होंगे। दिल्ली के लिए भी ट्रेन का संचालन कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

चुनाव के दौरान किए दावों को पूरा करने में काफी खुशी महसूस होती है। गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि इस ट्रेन के चलने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही जिले की आर्थिक विकास की दर बढ़ेगी। पीलीभीत से पंजाब, दिल्ली, राजस्थान सहित अन्य स्थानों के लिए ट्रेनों का संचालन हो सके। इसके लिए हम सब मिलकर काम करेंगे।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री व राज्यमंत्री ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। ट्रेन को फूल-गुब्बारों आदि से सजाया गया था। इस दौरान इज्जतनगर मंडल की डीआरएम वीणा सिन्हा, धीरेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।

पीलीभीत-गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद खुद भी ट्रेन से पूरनपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान काफी कार्यकर्ता भी उनके साथ गए। ट्रेन में सवार अन्य यात्री काफी खुश नजर आए। पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, शहर चेयरमैन डॉ. आस्था अग्रवाल, मझोला चेयरमैन निशांत प्रताप सिंह, मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा, बरखेड़ा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल, देवस्वरूप पटेल आदि मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago