उत्तर प्रदेश

सामाजिक न्याय की नई क्रांति, आगरा बनेगा वैचारिक लड़ाई का केंद्र: सपा प्रमुख अखिलेश यादव

आगरा :-  सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आगरा में सामाजिक न्याय की नई क्रांति का नारा दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की वैचारिक लड़ाई का आगरा नया केंद्र बनकर उभरेगा। वह शनिवार को साफ कर गए कि 2027 का चुनाव अगड़ा बनाम पीडीए होगा। सपा मुखिया ने पीडीए कार्ड को नई धार दी और सपाइयों में जोश भरा। कहा कि वह आगरा में संकल्प लें और इसे सामाजिक न्याय का प्रतीक मानें। पीडीए से 2024 में मिली सफलता को सपा 2027 चुनाव में फिर भुनाना को आतुर है। इसलिए शनिवार को उनके निशाने पर एक तरफ योगी सरकार में पीडीए के लोगों पर हुए अत्याचार रहे, तो दूसरी तरफ बाबा साहब के संविधान को पीडीए के लिए ढाल बताया।

आगरा में नौ विधानसभा सीटें और 15 लाख से अधिक दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक मतदाता हैं। सिर्फ बाह की सीट छोड़कर बाकी आठ सीटों पर कभी भी सपा का खाता नहीं खुला। 30 साल से सपा तीसरे नंबर की पार्टी रही। लेकिन 2022 के चुनाव में सपा, कांग्रेस और रालोद ने गठबंधन करके चुनाव लड़ा। इससे वोट प्रतिशत में इजाफा हुआ और नौ विधानसभा सीटों में से छह पर गठबंधन दूसरे नंबर पर रहा।

राणा सांगा पर मचे घमासान के बाद सपा सुमन को दलित नेता के रूप में प्रोजेक्ट कर रही है और बाबा साहब के नाम पर दलितों को साधने में लगी है। वहीं, अल्पसंख्यक और गैर यादव मतदाताओं में भी अपनी पैठ बनाने में जुटी है। सपा सांसद के आवास पर हुए हमले को दलित नेता के घर पर हमले के रूप में प्रचारित कर रही है।

सपा मुखिया ने पार्टी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि महापुरुषों पर कोई टिप्पणी न करें। इसके साथ ही कहा कि इतिहास को इतिहास ही रहने दिया जाए। क्योंकि इतिहास में कई ऐसी बातें हैं, जो न हमें पसंद आएंगी और न उन्हें। सपा प्रमुख के आने पर आगरा, मथुरा, हाथरस, इटावा, मेरठ तक से कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारी आगरा आए थे।

 

AddThis Website Tools
Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

‘परमाणु विकल्प खुला है…’ पाकिस्तान की नई चाल, भारत ने दिखाया दम

आतंकी मुल्क पाकिस्तान ने भारत पर कई हवाई हमले करने की कोशिश की, लेकिन उसकी…

1 day ago

चारधाम यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने की अहम बैठक, हेली सेवाओं पर रहा फोकस

एटीसी केंद्रीय एयर ट्रैफिक कंट्रोल से पुनः क्लियरेंस के बाद केदारनाथ की हेली सेवा पुनः…

1 day ago

पाकिस्तान को IMF कर्ज मिलने पर गुल पनाग का तंज– ‘शानदार उपलब्धि’

बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पनाग (Gul Panag) इस वक्त अपने एक पोस्ट के कारण सुर्खियों में…

1 day ago

पाकिस्तान पर सैन्य प्रहार के बाद चीन की प्रतिक्रिया– ‘संयम बरतें’

चीन ने शनिवार को भारत और पाकिस्तान से मौजूदा हालात में 'हौसला' रखने और 'सब्र'…

1 day ago

सीमांचल में सुरक्षा समीक्षा: नीतीश कुमार ने की सेना अधिकारियों से चर्चा

बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पूर्णिया पहुंचे हैं। पूर्णिया…

1 day ago

सुरक्षा कड़ी: सीमा पर तनाव के बीच यूपी पुलिस की सभी छुट्टियां रद्द

उत्तर प्रदेश  भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए लखनऊ पुलिस सुरक्षा को लेकर सख्त…

2 days ago