मथुरा:- मथुरा मार्ग स्थित धोरैरा के जंगल में मृत मिले गोवंश और उनके अवशेष पर गोरक्षकों द्वारा किए गए हंगामा के बाद पशु चिकित्सा विभाग ने गोशालाओं के लिए एसओपी जारी की है। इसमें गोशाला में गोवंश के मरने पर उसके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया एक मानक के अनुरूप करनी होगी। इसका रिकाॅर्ड गोशाला संचालकों को रखना होगा।
गोशाला संचालकों और गोपालकों द्वारा जंगल में खुले में गोवंश के शव को डाले जाने का मामला सामने आने के बाद मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी विपिन कुमार गर्ग ने सभी गोशालाओं को एसओपी जारी की है। उन्होंने बताया कि यदि गोशाला में किन्ही कारण गाय मर जाती है तो उसका रिकॉर्ड रखना होगा। उसके अंतिम संस्कार संबंधी जानकारी विभाग को देनी होगी।
गोशाला संचालकों को हिदायत दी गई है कि गोवंश का अंतिम संस्कार नियत स्थान पर मानकों के अनुरूप किया जाए। इसमें दो मीटर गहरा गड्ढा खोदकर उसमें मृत गोवंश के साथ नमक और चूना डालकर अंतिम संस्कार किया जाए। इसके अलावा गोवंश को पर्याप्त चारा और समय के अनुसार खाद्य वस्तुएं दी जाएं। मानक के अनुरूप कार्य नहीं करने पर ऐसे गोशाला संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…