देहरादून-शक्ति नहर में डूब रहे नीलगाय के बच्चे का एसडीआरएफ और उत्तराखंड पुलिस ने सकुशल रेस्क्यू किया। पुलिस चौकी डाकपत्थर द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई कि शक्ति नहर में एक नीलगाय का बच्चा बह रहा है, जिसके रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम पोस्ट डाकपत्थर से अपर उपनिरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल शक्ति नहर में छलांग लगाई गई।
उक्त नीलगाय के बच्चे तक पहुंचकर रोप की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद उसे सकुशल बाहर निकाला गया। और फिर वन विभाग के सुपुर्द किया गया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…