मनोरंजन

आईपीएल 2025 से पहले नीतीश कुमार रेड्डी हुए फिट, बीसीसीआई ने दी हरी झंडी, जल्द करेंगे सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ाव

आईपीएल 2025 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए राहत की खबर आई है। उसके ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी साइड स्ट्रेन से उबर गए हैं और उन्होंने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। नीतीश जल्द ही टीम से जुड़ेंगे। नीतीश चोट के कारण जनवरी से मैदान से बाहर चल रहे हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, नीतीश ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में यो-यो टेस्ट सहित सभी फिटनेस टेस्ट पास कर लिए हैं और फिजियो ने उन्हें आईपीएल में खेलने के लिए हरी झंडी दे दी है।

आंध्र प्रदेश के 21 वर्षीय इस खिलाड़ी ने भारत के लिए आखिरी बार 22 जनवरी को मुकाबला खेला था। नीतीश इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले के लिए भारतीय टीम में शामिल थे, लेकिन उन्होंने मैच में बल्लेबाजी या गेंदबाजी नहीं की थी। चेन्नई में हुए दूसरे टी20 से पहले नीतीश ने नेट्स पर अभ्यास किया था, लेकिन चोट के कारण वह पांच मैचों की सीरीज के शेष मैचों से बाहर हो गए थे।  हैदराबाद ने आईपीएल 2025 से पहले नीतीश को छह करोड़ रुपये में रिटेन किया था। नीतीश ने पिछले सीजन 13 मैचों में 143 के स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाए थे। नीतीश ने भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भी प्रभावित किया था और मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में 114 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। माना जा रहा है कि नीतीश जल्द से जल्द हैदराबाद टीम से जुड़ेंगे। आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है और गत उपविजेता टीम अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च को हैदराबाद में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी।

हैदराबाद को जहां खुशखबरी मिली है, वहीं मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका लग सकता है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शुरुआती दौर के मैचों से बाहर हो सकते हैं। बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी में सिडनी में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन चोटिल हो गए थे और वह दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। तेज गेंदबाज को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए शुरुआती टीम में चुना गया था लेकिन फिटनेस हासिल नहीं कर पाने के कारण उन्हें अंतिम टीम में नहीं रखा गया। हालांकि, बताया जा रहा है कि बुमराह शुरुआती चरण से बाहर रह सकते हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago