राष्ट्रीय

नीतीश कुमार की मेगा बैठक: विधानसभा चुनाव के लिए 225 सीटें जीतने का रोडमैप तैयार

नीतीश कुमार की कार्यकर्ताओं से बड़ी बैठक, 225 सीटों के लक्ष्य के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू

मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने गुरुवार को पार्टी के सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसे आगामी विधानसभा चुनावों की प्रारंभिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्पष्ट कहा कि वे अभी से पूरी ताकत के साथ चुनाव की तैयारी में जुट जाएं और 225 सीटों के लक्ष्य को लेकर जनता के बीच जाएं।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जनता को राज्य और केंद्र सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएं और यह भी बताएं कि 2005 से पहले बिहार की क्या स्थिति थी और बीते 20 वर्षों में किस प्रकार राज्य में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि जदयू कार्यकर्ता और नेता एनडीए उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरे समर्पण से काम करें।

सवा घंटे चली मुलाकात, 300 से अधिक कार्यकर्ता शामिल

कार्यकर्ताओं से मुलाकात का यह कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था और मुख्यमंत्री आवास स्थित कार्यालय में दोपहर तीन बजे शुरू हुआ, जो सवा चार बजे तक चला। इस दौरान प्रदेश भर से आए 300 से अधिक कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

बैठक में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ और विधान परिषद सदस्य संजय गांधी भी मौजूद रहे।

टिकट, पद और व्यक्तिगत समस्याओं से जुड़े आवेदन सौंपे गए

मुलाकात करने वालों में कई टिकट की इच्छा रखने वाले नेता भी शामिल थे, जिन्होंने अपने आवेदन मुख्यमंत्री को सौंपे। इसके अलावा बोर्ड, आयोग और निगम में पद की आकांक्षा रखने वाले कार्यकर्ताओं ने भी अपनी मांग रखी। कई लोगों ने निजी समस्याओं से जुड़े आवेदन सौंपे, जिन्हें मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों के पास भेजने का निर्देश दिया।

सूत्रों के अनुसार, राज्य भर के कार्यकर्ता लंबे समय से मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांग रहे थे, जिस पर एक साथ मुलाकात का यह आयोजन किया गया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago