उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान दो किमी तक नो फ्लाई जोन, रूट प्लान जारी

राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर पुलिस की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम के दौरान आयोजन स्थल की दो किलोमीटर की परिधि में आसमान नो फ्लाई जोन रहेगा। यानी इस दौरान कोई भी यहां से ड्रोन आदि नहीं उड़ा सकेगा। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पीएम के दौरे पर यातायात प्लान भी लागू रहेगा। आमजन से सहयोग की अपील है। 28 जनवरी को दोपहर 12 बजे के बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट से किसी भी प्रकार की टैक्सी, मैक्सी, कैब को एयरपोर्ट तिराहा से थानो रोड की ओर नहीं आने दिया जाएगा। केवल कार्यक्रम में आने वाले और स्थानीय जनता को पहचान पत्र के आधार पर एंट्री दी जाएगी।
सुबह सात से रात आठ बजे तक मालदेवता, रानीपोखरी, धानो, जौलीग्रांट, छह नंबर पुलिया, लाडपुर तिराहा, कारगी चौक, नया गांव, ट्रांसपोर्ट नगर, लालतप्पड़ से सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
लाडपुर तिराहा, छह नंबर पुलिया बैरियर प्वाइंट से शाम सात बजे के बाद कोई ट्रैफिक महाराणा प्रताप चौक की ओर नहीं भेजा जाएगा।
शाम सात बजे से मालदेवता रोड से आने वाले ट्रैफिक को मालदेवता रोड बैरियर से कालागांव की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
शाम सात बजे के बाद महाराणा प्रताप चौक, स्टेडियम तिराहा थानी रोड से सोडा सरोली की ओर कोई भी यातायात नहीं जाएगा।
शाम सात बजे से भोपालपानी अंडरपास बैरियर से कोई भी यातायात थानो, सोडा सरोली और क्रिकेट स्टेडियम की ओर नहीं जाएगा।
शाम सात बजे से सोडा सरोली से कोई भी ट्रैफिक क्रिकेट स्टेडियम, महाराणा प्रताप चौक की ओर नहीं आने दिया जाएगा।
शाम छह बजे से रानीपोखरी, एसडीआरएफ तिराहा, भूमयां मंदिर तिराहा से थानो रोड की ओर कोई भी ट्रैफिक नहीं आने दिया जाएगा।
शाम सात बजे से महाराणा प्रताप कॉलेज गेट नंबर दो से जौलीग्रांट एयरपोर्ट की ओर से किसी भी प्रकार के वाहनों को नहीं भेजा जाएगा। इसी प्रकार थानो चौक से भी शाम सात बजे से कोई भी वाहन सोडा सरोली की ओर नहीं आने दिया जाएगा। थानो रोड पर सिटी बस, मैजिक, विक्रम को दोपहर एक बजे के बाद जोगीवाला, छह नंबर पुलिया, लाडपुर तिराहा से महाराणा प्रताप चौक की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
दोपहर दो बजे के बाद मालदेवता से महाराणा प्रताप चौक की ओर कोई भी वाहन नहीं आने दिया जाएगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago