उत्तराखंड:– कांवड़ यात्रा के चलते दून से दिल्ली, हल्द्वानी मार्ग पर बाधित चल रहा यातायात शुक्रवार रात से पहले की तरह सुचारू कर दिया गया है। 23 जुलाई से रूट डायवर्ट चल रहा था। शुक्रवार रात आठ बजे से रोडवेज बसें पुराने रूट से वाया रुड़की-मुजफ्फरनगर होते हुए दिल्ली को रवाना की गयीं। शुक्रवार देर शाम तक मार्गों पर कांवड़ की भीड़ कम हो गई थी, इसके बाद बसों का संचालन सुचारू किया गया।
परिवहन निगम प्रबंधन की ओर से बताया गया कि रात की बसों को निर्धारित मार्ग से दिल्ली भेजा जा रहा है। इसके साथ ही किराये में की गई वृद्धि भी वापस ले ली गई है। वहीं मुरादाबाद बरेली, लखनऊ मार्ग भी सुचारू हो गया।
थाना राजपुर :- देहरादून पुलिस को गोपनीय माध्यम से राजपुर क्षेत्र कैनाल रोड के पास…
राउज एवेन्यू कोर्ट शुक्रवार को धन शोधन मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी…
रुड़की:- आईआईटी रुड़की की राधा कृष्ण मेस में चूहे निकलने के बाद आज खाद्य सुरक्षा…
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता की नियमावली का ड्राफ्ट तैयार हो गया है। नियमावली का…
रुड़की :- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) रुड़की के राधा-कृष्ण भवन की मेस में सब्जी की…