टीडीएस आउटसोर्स कंपनी द्वारा नर्सिंग कर्मचारियों को रुपए 13,000 की नौकरी के बदले में रुपए 40,000 मांगे जा रहे हैं। जिसके चलते टीडीएस आउटसोर्स कंपनी को नोटिस जारी हुआ है।
उत्तराखंड क्रांति दल ने आज टीडीएस आउटसोर्स कंपनी की मनमानी के खिलाफ चिकित्सा शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन किया। टीडीएस कंपनी द्वारा नर्सिंग कर्मचारियों से नौकरी के बदले रु 40,000 सिक्योरिटी मनी लिए जाने का फरमान जारी किया गया था, इसके विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने आज नरसिंह बेरोजगारों के साथ मिलकर चिकित्सा शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन किया।
उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना से बातचीत का हवाला देते हुए बताया है कि चिकित्सा विभाग द्वारा टीवीएस कंपनी को मनमानी पर नोटिस जारी किया गया है और रूपए 40,000 सिक्योरिटी मनी लिए जाने को मनमानी बताते हुए उचित कार्यवाही करने की चेतावनी दी है।
यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने एम्स तथा बाल विकास विभाग में टीवीएस कंपनी द्वारा भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है और कहा कि यह कंपनी कर्मचारियों का शोषण करती है जिससे कभी बड़े टकराव की नौबत आ सकती है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…