उत्तराखण्ड

अब 12वीं पास ही बन सकेंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

उत्तराखंड में अब 12वीं पास ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बन सकेंगे। पहले भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10 वीं पास थी। आरक्षित सीटों के लिए ब्लॉक स्तर से अभ्यर्थी न मिलने पर जिला एवं राज्य स्तर से इन सीटों को भरा जाएगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक प्रस्ताव पर मंत्री की ओर से अनुमोदन कर दिया गया है।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेवा नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव को विभागीय मंत्री का अनुमोदन मिल चुका है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक एसके सिंह ने बताया कि प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में ओबीसी के लिए 14 प्रतिशत, एससी के लिए 19 और एसटी के लिए चार प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। आरक्षित सीटों के लिए ब्लॉक स्तर पर अभ्यर्थी न मिलने से पूर्व में कई सीटें खाली रह जाती थीं। अब ब्लॉक, जिला व राज्य स्तर से कोटे की सीटों को भरा जाएगा।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी से सुपरवाइजर के पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग के उप निदेशक एसके सिंह के मुताबिक इसके 121 पदों के लिए 58875 आवेदन आए हैं। शनिवार से इनके प्रमाण पत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago